फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Distribution of paddy seeds begins, grants are being received

Bhadohi News: धान के बीज का वितरण शुरू, मिल रहा अनुदान

Fri, 24 May 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Distribution of paddy seeds begins, grants are being received
ज्ञानपुर। जिले के राजकीय बीज भंडारों पर धान के बीच का वितरण शुरू हो गया है। इस बार किसानों को मौके पर ही बीज का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


धान के बीज पर सरकार प्रति क्विंटल एक हजार यानी 10 रूपये प्रति किलो अनुदान दे रही है।

किसानों को धान के बीज का 30 किलो का बैग 1308 रूपये में मिल रहा है। इस पर केंद्र सरकार 300 और राज्य सरकार 90 रूपये का अनुदान दे रही है। किसानों को कृषक अंश के रूप में 918 रूपये चुकाना पड़ रहा है। पूर्व में अनुदान की रकम डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाती थी। अनुदान की रकम मिलने में कभी-कभी किसानों को दो से ढाई महीने इंतजार करना पड़ता था। प्रभारी जिला कृषि अधिकारी रत्नेश कुमार ने शुक्रवार को घूरीपुर स्थित राजकीय बीज गोदाम पर किसानों को बीज दिया। उन्होंने कहा कि 618 क्विंटल धान के बीज के वितरण का लक्ष्य मिला है। इसमें 270 क्विंटल गोदामों पर पहुंच गया है। इसका वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 150 क्विंटल ढैंचा का बीज भी आ चुका है। एक सप्ताह के अंदर बाकी बीज भी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed