{"_id":"614a27ff8ebc3ed52d198bdd","slug":"dirt-found-in-chc-sweeper-suspended-bhadohi-news-vns612950626","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में मिली गंदगी, सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी सुरियावां का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं सुधर रही है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने सीएचसी सुरियावां का निरीक्षण किया। जहां दो चिकित्सक समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। परिसर के साथ ही अलग-अलग वार्डों में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को निलंबित किया।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मलेरिया, डेंगू और वायरल संक्रमण का दायरा जिले में तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए शासन और प्रशासन ने दवाओं की उपलब्धता, सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है, लेकिन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की हालत नहीं सुधर रही। मंगलवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर सीएचसी सुरियावां पहुंचे। यहां पर चिकित्सक डॉ. अंजू सिंह, डॉ. अंजू गुप्ता, एएनएम उर्मिला देवी, राजीव गौतम, स्टाफ नर्स प्रियंका पांडेय अनुपस्थित मिलीं। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था सही न मिलने पर सफाईकर्मी सबीना बानों को निलंबित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण के समय सभी को समय से पहुंचने की हिदायत दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।