फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DIG took stock of preparations for festivals

डीआईजी ने लिया त्योहारों की तैयारियों का जायजा

Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 पुलिस लाइन सभागार में रविवार को डीआईजी विंध्याचल मंडल रतन कुमार श्रीवास्तव आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अफसरों की क्लास ली। सितंबर और अक्टूबर में पड़ने वाले पर्वों से पूर्व समिति के आयोजकों और इमामों से मिलकर कमियों के बारे में पूछे। 
विज्ञापन

उन्होंने गणेश चतुर्थी, बकरीद, मोहर्रम, नवरात्र पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के लिए क्षेत्राधिकारियों से कहा। मोहर्रम में जिन इलाकों से ताजिया निकाले जाते हैं वहां विवादित स्थल हो तो उसे सुलझा लें। गणपति विसर्जन के पूर्व ही किन-किन स्थानों पर विसर्जन होना है उसका स्थान तय कर लें। गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्व की तरह नहीं किया जाएगा। बकरीद के दिन कुर्बानी के बाद निकलने वाले मलबे को गड्ढे के अंदर दबाकर नष्ट कराने के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों को निर्देशित करने के लिए कहा। इस मौके पर एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय, सीओ श्यामशंकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी औराई सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार भदोही परमहंस मिश्र आदि रहे।  डीआईजी के जाने के बाद एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने थानाध्यक्षों को पर्वों की तैयारी के लिए दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि सभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने के लिए कहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed