{"_id":"5ebbcc2b8ebc3e90784e51c2","slug":"diaspora-angry-over-quarantine-bhadohi-news-vns524626162","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन करने की बात पर भड़के प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन करने की बात पर भड़के प्रवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब आशा कर्मी पुष्पा देवी ने बाहर से आए प्रवासियों को विद्यालय में क्वारंटीन करने की बात कह दी। प्रवासी भड़क गए और क्वारंटीन करने का विरोध करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हुआ।
आशा कर्मी पुष्पा ने बताया कि कोरोना वायरस की लॉकडाउन में दूसरे शहरों में फंसे आधा दर्जन लोग गांव पहुंचे हैं। उन्हें पास में स्थित विद्यालय में रहने के लिए कहा गया तो वह अनापशनाप आरोप लगाकर उससे मारपीट करने पहुंच गए। शासन-प्रशासन ग्राम स्तर पर निगरानी समिति बनाकर बाहरी प्रदेशों से आ रहे लोगों को रजिस्टर करने की जिम्मेदारी पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व कर्मियों को दिया है। ग्राम प्रधानों के जरिए ब्लॉक और जिला स्तर पर सूचना देने की बात कही जा रही है, लेकिन गांवों में आ रहे लोग कर्मियों से उलझ जा रहे हैं। जबकि कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से उलझने से काम बाधित होता है।