फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dheeraj murdered on suspicion of poisoning the pond; two arrested

Bhadohi News: तालाब में जहर डालने के शक में की थी धीरज की हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dheeraj murdered on suspicion of poisoning the pond; two arrested
अभोली। सुरियावां थानाक्षेत्र के दानूपुर पूरबपट्टी गांव में एक सप्ताह पूर्व धीरज शुक्ला की हत्या की गई थी। तालाब में मछलियों को जहर डालने के शक में दो युवकों ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा करते हुए कलिंजरा मोड़ के एक आईटीआई कॉलेज के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बल्ली का टुकड़ा और मृतक की शर्ट बरामद की गई।
विज्ञापन

सदौपुर गांव निवासी धीरज शुक्ला आठ जुलाई को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन नौ जुलाई को उनका शव दानुपुर पूरबपट्टी स्थित डोलहरिया तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धीरज की मौत के बाद कोई ठोस सबूत नहीं थे। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हत्याकांड में दानुपुर पूरबपट्टी निवासी सभाजीत बिंद और सुरेंद्र बिन्द को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि बेलवरिया तालाब का पट्टा उसके पिता के नाम पर है, जहां वे मछली पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात-आठ महीने पहले तालाब में किसी ने जहर डाल दिया था, जिससे लगभग 7 से 8 क्विंटल मछलियां मर गई थीं। आठ जुलाई की शाम दोनों आरोपी तालाब की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब किनारे दो लोगों को शराब पीते देखा। उन्हें शक हुआ कि यही लोग पहले भी तालाब में जहर डाल चुके हैं। पूछताछ के दौरान कहासुनी बढ़ गई और धीरज शुक्ला ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर सभाजीत बिन्द ने पास में पड़ी पुरानी बल्ली का एक हिस्सा तोड़कर धीरज के सिर पर दो-तीन वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और उनके सिर से खून बहने लगा। जब उन्हें लगा कि उसकी मौत हो चुकी है तो पकड़े जाने के डर से दोनों ने शव को उठाकर तालाब में फेंक दिया। इसके बाद हत्या में प्रयुक्त बल्ली का टुकड़ा पास के ट्यूबवेल के पास फेंककर फरार हो गए। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed