फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotees thronged Shiva temples on the first day of the month of Sawan.

Bhadohi News: सावन माह के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 31 Jul 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Shiva temples on the first day of the month of Sawan.
सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवभक्त गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे।
विज्ञापन

भगवान शिव का दूध, गंगाजल, भांग, धतूरा, शमी पत्र व बेलपत्र से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
दोपहर तक मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, सत्ती रोड स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर और रैदानी कॉलोनी स्थित श्री ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

शेरवां के अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर, शेरवां पहाड़ी स्थित मृत्युंजय महादेव, रामसागर धाम के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बाबा बदेवरानाथ, नंदिनी के बूढ़े महादेव, गौरा के नगरीनाथ, हरगढ़ के विमलेश्वर महादेव, विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। देवघर के लिए रवाना हुए कांवड़िये : हलिया। अदवा नदी के मध्य टापू पर स्थित प्राचीन कोटारनाथ शिव धाम में बृहस्पतिवार को कांवड़ियों ने विधि-विधान से भोलेनाथ काे जलाभिषेक कर देवघर के लिए प्रस्थान किया। इस दाैरान विजय मिश्र, माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed