फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand for the establishment of a modern carpet museum in Bhadohi

Bhadohi News: भदोही में आधुनिक कारपेट म्यूजियम की स्थापना की मांग

Fri, 31 Jul 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for the establishment of a modern carpet museum in Bhadohi
भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने लोकसभा में नियम 377 के तहत जिले में आधुनिक कारपेट म्यूजियम की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि म्यूजियम बनने से कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान को मजबूती मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

सांसद ने लोकसभा में कहा कि भदोही की कालीन बुनाई केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है। हजारों कारीगर और उद्यमी इस परंपरागत कला से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद जिले में ऐसा कोई संस्थान नहीं है, जहां कालीन उद्योग के इतिहास, परंपरा और विकास को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भदोही में कालीन उद्योग से संबंधित आधुनिक कारपेट म्यूजियम की स्थापना समय की आवश्यकता है। प्रयागराज और काशी जैसे विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्रों के बीच स्थित होने के कारण यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पिछले महाकुंभ के दौरान भी इस मार्ग से करोड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed