फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Delay in platform repair, DRM angry at working organization

प्लेटफार्म मरम्मत में देरी, कार्यदायी संस्था पर नाराज हुए डीआरएम

Wed, 31 Aug 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Delay in platform repair, DRM angry at working organization
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम वाराणसी रामाश्रय पांडेय। संवाद - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुक कर डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बुधवार को व्यवस्था का निरीक्षण किया। करीब 30 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रहे मरम्मत कार्य संग अन्य विकास कार्यों को देखा। कार्य की गति धीमी होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। काम में तेजी लाकर समय से पूरा करने का निर्देश दिया। वह विशेष सैलून से प्रयागराज जा रहे थे। करीब पांच वर्ष से रेल खंड पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम की ओर से कराया जा रहा है। अब तक तीन चरण में कार्य पूरा होने पर अप-डाउन ट्रैक से आरक्षित-अनारक्षित ट्रेनों का संचालन आधुनिक तकनीक से चल रहा है। चौथे चरण का कार्य रामपुर से रामबाग तक निर्माणाधीन होने पर मंडलीय अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को समय से उपलब्ध करा रहे हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम और उनकी टीम ने दोनों प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, वेटिंग रूम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, लाइसेंसयुक्त वेंडर दुकान, स्टेशन अधीक्षक कक्ष, रिले, बैटरी कक्षों का निरीक्षण किया और रखरखाव में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि यात्री सुविधाओं को लेकर आ रही शिकायतों का निस्तारण प्रमुखता से कराया जाए। आईबीएस तकनीकी से जुड़े हाल्ट व्यवस्थाएं सेक्शनवार कार्यरत कर्मचारियों की निगरानी में होनी चाहिए। निगरानी में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, संजीत कुमार, अमरनाथ उपाध्याय, पंकज केसरवानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed