फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dehradun-Varanasi Janata and Durg-Chhapra Sarnath Express being cancelled.

Bhadohi News: रद रही देहरादून-वाराणसी जनता और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

Wed, 17 Jan 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dehradun-Varanasi Janata and Durg-Chhapra Sarnath Express being cancelled.
भदोही। शीलतहर से भदोही जंघई रेल मार्ग पर मंगलवार को भी ट्रेनें विलंब से चलीं। मंगलवार को देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस तथा दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस जहां रद्द रही। गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस के गोरखपुर से 6.30 घंटे देर से चली और 8 घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के देरी से चलने से रेलयात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। भदोही स्टेशन पर शेड की कमी के चलते बहुत से यात्रियों को खुले में ट्रेनों का इंतजार करना भी मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को एक दर्जन विलंबित ट्रेनों में गोरखपुर-दादर सर्वाधिक 8 घंटे देरी से चल रही थी। 11107 ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड 4 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। इसके अलावा 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस 3.30 घंटे, आनंद विहार-पूरी नीलांचल एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 15017 एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से दौड रही थी। इसके साथ ही अप-डाऊन रत्नागिरी एक्सप्रेस, 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ, 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस भी एक घंटे से लेकर दो घंटे तक देरी से चल रही थी। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि बुधवार को नई दिल्ली से वारणसी के लिए प्रस्थान करने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को पहले से ही रद कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed