{"_id":"69b5b3d189d0651bba0031ea","slug":"declared-the-exam-results-of-the-first-semester-examination-2025-bhadohi-news-c-192-1-svns1034-150219-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बेहद कम समय में विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है जब विश्वविद्यालय में परीक्षा संपन्न हुई तथा उसका परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
कुलपति प्रो शोभा गौड़ के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार ने 14 मार्च को बीबीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://mvvu.ac.in/ पर जारी कर दिया गया है। जहां से विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। इस उपलबि्ध पर विश्वविद्यालय की कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का पहला परीक्षा परिणाम घोषित होना अत्यंत ही हर्ष का विषय है। यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा परीक्षा कार्य में शिक्षकों के सहयोग एवं परीक्षा नियंत्रक व विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। कुलपति ने यह भी बताया कि अन्य पाठ्यक्रमों/विषयों के परीक्षा परिणाम भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।