फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death did not stop in pandal accident, woman died

पंडाल हादसे में थम नहीं रही मौत, महिला ने तोड़ा दम

Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Death did not stop in pandal accident, woman died
औराई। नरथुआं स्थित दुर्गापूजा पंडाल हादसे में झुलसे मरीजों के मरने का सिलसिला महीने भर बाद रूक नहीं रहा है। रविवार की रात उपरौठ की अमीना विश्वास (47) की बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। बीएचयू सहित अलग-अलग अस्पतालों में करीब 20 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है। दो अक्तूबर को औराई चौराहे से चंद कदम की दूरी पर गुफा नुमा पंडाल में देर शाम लगी भीषण आग से 70 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए जबकि चार लोगों की मौत हो गई। उसके बाद गंभीर रूप से झुलसे बच्चों, महिलाओं की हालत बिगड़ती गई। उपचार के दौरान अब तक 20 की मौत हो चुकी है। रविवार की रात अनीमा विश्वास पत्नी निरंजन विश्वास की डेढ़ महीने बाद बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। निरंजन विश्वास मूल रूप से कोलकाता के निवासी हैं। तीन दशकों से औराई में ही रहकर मोटर वाइंडिंग और बिजली का कार्य किया करते हैं। दो अक्टूबर को दुर्गा पंडाल से कुछ ही दूरी पर किराए के मकान में रह रही अनीमा विश्वास भी मां दुर्गा की आरती और उनके दर्शन के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed