फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Danger of pollution amidst fog, breath of respiratory patients

कोहरे के बीच प्रदूषण का खतरा, सांस के रोगियों की सांसत

Tue, 28 Dec 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Danger of pollution amidst fog, breath of respiratory patients
ज्ञानपुर। सर्दी का मौसम, कोहरे की मार और प्रदूषण की बढ़ोत्तरी से सांस के मरीजों की सांसत होने लगी है। कालीन नगरी में जनपद सृजन के ढाई दशक बाद भी प्रदूषण के स्तर की जांच के लिए कोई खास इंतजाम नहीं होने से यहां उसपर ठीक ढंग से रोकथाम भी नहीं हो पा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन या अन्य कोई भले ही प्रदूषण के स्तर पर प्रभावी अंकुश लगाने का दावा करे लेकिन सच्चाई क्या है यह तो जांच का इंतजाम होने और जांच होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

इन दिनों तापमान में गिरावट के कारण कई जगह का प्रदूषण भी बढ़ रहा है। यह प्रदूषण हवा के साथ होने पर ज्यादा खतरनाक होता है। जानकारों की मानें तो सर्दी के दिनों में जब कोहरा होता है तो उसमें छोटे धूल कण मिलकर उसे और घना बना देते हैं। आमतौर पर सामान्य लोग कोहरे और स्मॉग में अंतर समझ नहीं पाते। वह लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो सांस के मरीजों को होती है। जिले में आमतौर पर ईंट भट्ठो से कुछ प्रदूषण होता है, हालांकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर जांच करके प्रदूषण फैलाने वाले संचालकों पर कार्रवाई करता है। इसके साथ ही वाहनों से भी प्रदूषण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed