{"_id":"697533fd1eaee8be2602f1f7","slug":"customers-are-returning-from-the-jewellery-shop-after-asking-the-price-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-138131-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आभूषण के दुकान से कीमत पूछकर वापस लौट रहे हैं ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आभूषण के दुकान से कीमत पूछकर वापस लौट रहे हैं ग्राहक
विज्ञापन
गोपीगंज के सदर मोहाल में सर्राफा दुकान पर आभूषण देख रहे ग्राहक। संवाद
- फोटो : udhampur news
फोटो: 22
सर्राफा कारोबारी चिंतित, सहालग से आस
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में लगातार बढ़ती सोने-चांदी के कीमतों से सर्राफा कारोबारी चिंतित है। दुकानों से दाम पूछने के बाद ग्राहक वापस लौट जा रहे हैं। सोना एक लाख 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी तीन लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है। खरमास समाप्त होने के बाद फरवरी से सहालग सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में सर्राफा व्यापारियों को उम्मीद है कि शादी विवाह के सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी का कारोबार चमक सकता है। सोने-चांदी के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से सराफा बाजार ठंडा पड़ा है। चार फरवरी से शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में व्यापार वृद्धि हो सकती है। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, खमरियां, महराजगंज, चौरी, औराई, जंगीगंज, सुरियावां आदि बाजार में ग्राहकों के न आने से दुकानदारों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि शेयर मार्केट से लोगों का मुंह मोड़ने के कारण सोने चांदी के दामों में तेजी आई है। एक सप्ताह पहले सोने के भाव डेढ़ लाख था। वहीं अब 12 हजार रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं चांदी के दामों में 30 हजार रुपये का उछाल आया है। गोपीगंज के सर्राफा त्रिलोकी नाथ, विजय कुमार ने बताया चांदी के भाव में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। फरवरी से सहालग शुरू होते ही ब्रिकी की उम्मीद है।
व्यापारी की प्रतिक्रिया:
-दाम में वृद्धि से ग्राहक खरीदारी नहीं कर रहे हैं। दुकान पर ग्राहक आते हैं। सोना चांदी का दाम पूछते हैं। 30 से 40 मिनट तक भाव करते हैं। इसके बाद ग्राहक उठकर चले जाते हैं। सहालग में दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। - राजेश सेठ, महराजगंज।
-- -- -- -- -- -
सोने चांदी के बढ़ते दाम चिंता का विषय बन गया है। ऐसा ही रहा तो आभूषणों की ब्रिकी मंद पड़ जाएगी। भाव कम होने पर ही ग्राहक खरीदारी करते हैं। यदि भाव कम होते तो सराफा बाजार गुलजार होने की उम्मीद है। - संतोष सेठ महराजगंज
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
एक नजर सात दिन के आंकड़ों पर:
दिनांक - सोना - चांदी
24 जनवरी - 162500 - 3.40 लाख
23 जनवरी - 161000 - 3.33 लाख
22 जनवरी - 160000 - 3.25 लाख
21 जनवरी - 161000 - 3.20 लाख
16 जनवरी - 150400 - 3.10 लाख
नोट: सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी किलो में है।