{"_id":"5d5d93518ebc3e6ca5285fa4","slug":"cultural-bhadohi-news-vns479437211","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रों के दीर्घायु के लिए की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्रों के दीर्घायु के लिए की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। पुत्रों की लंबी आयु और उनके सुख शांति के लिए महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व ललही छठ बुधवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाएं विभिन्न मंदिरों के अलावा बाग बगीचों में जुटीं और छठ मइया की पूजा अर्चना की और व्रत रखा।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी को पड़ने वाले इस पर्व पर महिलाएं पुत्रों की खुशी के लिए व्रत रखती हैं। व्रत रहते हुए घर के आसपास मंदिरों, घरों, बागीचों में अनुष्ठान में महिलाएं शामिल होती हैं। मान्यता है कि व्रती महिलाएं अपनी संतान के लिए कुश में गांठ बांधती है तथा छठ मइया से पुत्र की दीर्घायु व सुख-समृद्धि का वरदान मांगती है। पूजा समाप्त होने पर महिलाएं तिनके का चावल, महुआ व दही से बने प्रसाद वितरित करती हैं। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को नगर के हरि मंदिर, छितनी तालाब प्राचीन शिव मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, जमुनीपुर कात्यायनी देवी मंदिर, महबूबपुर चौरा माता मंदिर सहित कई स्थानों पर जमा कर पूजा अनुष्ठान में हिस्सा लिया। जगह जगह महिलाओं की भीड़ से शहर का माहौल त्योहार का रंग में रंगा हुआ दिखा।