{"_id":"62780efb8f71e02bff7f9ee1","slug":"crowd-gathered-for-vaccination-at-centers-bhadohi-news-vns6525098107","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीन नगरी में वैक्सीनेशन की रफ्तार शनिवार से फिर से तेज हो गई। बीते अप्रैल माह में सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक साथ छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को एक दिन में 4914 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। वहीं पांच से 12 साल तक के बच्चे भी कोरोनारोधी वैक्सीन लगने का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार की तरफ से पांच से 12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए घोषणा तो कर दी गई, लेकिन तिथि अभी निश्चित नहीं है। ज्ञानपुर निवासी अभिभावक सोनू, महेश आदि का कहना है कि दिन भर में 2 से 3 दिन बार बच्चे पूछते हैं कि उन्हें टीका कब लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने की तिथि निश्चित कर बच्चों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उधर, शनिवार को 32 लोगों को कोरोनारोधी पहली डोज लगाई गई, जबकि 4492 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इनके अलावा 35 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया। इनमें से 12 से 14 साल तक के 355 बच्चों को टीका लगाया गया है। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। हर वर्ग के लोगों ने उत्साह पूर्वक टीकाकरण करवाया है। उत्साह के साथ अब बच्चे भी टीकाकरण करवाएंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कितने बच्चों को कोविड टीका लगाया जाएगा, इसका लक्ष्य निर्धारित नहीं है। वैक्सीन की खेप अभी जिले में नहीं पहुंची हैं। बच्चों को टीका लगाने के दृष्टिकोण से विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नोडल अधिकारी डॉ.अमित कुमार दुबे का कहना है कि जिले के विभिन्न सेंटरों पर कोविड का टीका लगवाने के लिए लोग बड़ी संख्या में आएं। विभाग की तरफ से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति जो टीका से वंचित रह गए हैं, वे टीका लगवा लें। पांच से बारह साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार है।