{"_id":"5d6578c88ebc3e017f1e491e","slug":"criome-bhadohi-news-vns4803027120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडा खिलाने के नाम पर युवक को कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडा खिलाने के नाम पर युवक को कुएं में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव स्थित नहर पर सोमवार की रात अंडा खिलाने के बहाने सचिन बिंद (16) पुत्र लालता बिंद को कुएं में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को कुएं से निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी रही। पिता लालता की तहरीर पर पुलिस एक एक नामजद और एक अज्ञात समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि सोमवार को रात में सचिन के घर पहुंचे बेचू बिंद उसे अंडा खिलाने के नाम पर नहर के पास ले गया। अंडा खिलाने के बाद उसे कुछ और दूर लेकर चला गया। वहां एक अज्ञात व्यक्ति भी साथ हो लिया। घर लौटने के नाम पर सचिन को सुनसान स्थित एक कुएं में फेंक कर दोनों भाग निकले। रात भर सचिन कुएं में बचाव की गुहार लगाता रहा, लेकिन रात होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को बचाने की आवाज सुनाई पड़ते ही कुएं में झांका गया तो वह दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।