फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level Nears 78-Meter Mark First Time This Season Riverside Villagers in Bhadohi Concerned

उफान पर गंगा: सीजन में पहली बार 78 के करीब पहुंचा जलस्तर, भदोही में तटीय ग्रामीण चिंतित; कटान का खतरा बढ़ा

Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
सार

गंगा का जलस्तर उफान पर है और इस सीजन में पहली बार 78 मीटर के करीब पहुंच गया है। पानी चार से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिससे तटीय गांवों के लोग चिंतित हैं। घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। छेछुआ, भुर्रा और इटहरा में कटान का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Ganga Water Level Nears 78-Meter Mark First Time This Season Riverside Villagers in Bhadohi Concerned
सीतामढ़ी में गंगा के बाढ़ में डूबी पक्की सीढ़ियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से अब उफान की स्थिति बनने लगी है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया है। सोमवार शाम छह बजे तक जलस्तर 77.870 मीटर दर्ज किया गया। पानी चार से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाकों के लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी है। सीजन में पहली बार 78 के करीब जलस्तर पहुंचा है।

विज्ञापन


प्रदेश और जिले में हो रही बारिश से गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। 21 से 22 अगस्त तक 77 मीटर तक पानी पहुंचने के बाद घटने लगा था लेकिन दो दिन पूर्व से फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। सीतामढ़ी में गंगा बाढ़ के पानी में पक्की सीढ़ियां डूबती जा रहीं है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्र के गंगा किनारे के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार बनी रही तो अगले दो से तीन दिनों में गंगा के चेतावनी बिंदु तक पहुंचने की आशंका है। कोनिया क्षेत्र के गंगा कटान प्रभावित छेछुआ, भुर्रा और इटहरा आदि गांवों में गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो अगले एक-दो दिनों में गंगा कटान शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटान शुरू होने पर किसानों की खेती योग्य जमीन नदी की धारा में समाने का खतरा बढ़ जाएगा। इधर, सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम के पास गंगा का बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पश्चिम वाहिनी इटहरा में गंगा तट के समीप स्थित नागा बाबा आश्रम के पास भी पानी पहुंचने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर करीब एक मीटर और बढ़ा तो बाढ़ का पानी आश्रम परिसर में प्रवेश कर सकता है।

अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि अभी चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर से पानी करीब दो मीटर नीचे है। प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी है। जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उनको अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

कटान से गंगा में समा जाती है उपजाऊ भूमि
जिले में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भले ही अभी पानी चेतावनी बिंदु से दो मीटर से नीचे है लेकिन इटहरा, छेछुआ, भुर्रा अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां पर 78 मीटर के पार पानी पहुंचते ही उपजाऊ भूमि कटकर गंगा में समाने लगती है। पूर्व के वर्षों में हुए कटान से 15 से 20 किसानों की कई बिस्वा जमीन गंगा में समा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed