फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man strangled to death in Bhadohi

भदोही: युवक की गला रेतकर हत्या, शव मिला पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में 

Fri, 20 Nov 2020 09:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 20 Nov 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death in Bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चनईपुर गांव के एक युवक की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव बसपा सरकार में मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र के ब्रह्माश्रम स्थित निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में मिला। पुलिस ने ही शव को सबसे पहले गश्त के दौरान देखा। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


चौरी थानाक्षेत्र के चनईपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव का पुत्र प्रमोद कुमार (32) वीसी (कुछ लोगों का समूह बनाकर आपस में रुपये का लेन-देन) चलाने का काम करता था। काम के सिलसिले में वह ज्यादातर घर से बाहर रहता था और देर रात घर पहुंचता था। उसकी पत्नी संगीता मायके गई थी। बुधवार रात वह किन परिस्थितियों में घर से बाहर निकला, कोई नहीं जानता।
विज्ञापन


भोर तीन बजे गश्त कर रही डायल 112 का पीआरवी टीम उधर से गुजरी तो वर्षों से अधूरे पड़े पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के निर्माणाधीन विद्यालय परिसर के गेट पर बिना नंबर की बाइक खड़ी देखकर शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था। युवक का गला काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। प्रमोद  छह साल की पुत्री और तीन साल के एक पुत्र का पिता था। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि वारदात की जांच की जा रही है। मामले का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed