{"_id":"e74c4a241d4b39ea6b8d2b7a7576e8f8","slug":"the-young-man-s-body-was-found-murder-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पाते ही आस-पास के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। कुछ देर बाद ऊंज समेत आस-पास थानों की पुलिस, सीओ आरके यादव, अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद पहुंच गए।
शव का पंचनामा करके ऊंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
युवक की उम्र 25 वर्ष से अधिक लग रही थी। शरीर पर गंजी और चड्ढी भर था, जबकि उसके पैंट और शर्ट शव से 15 फीट की दूरी पर झाड़ी में पड़े थे।
शव औंधे मुंह पड़ा था, उसका चप्पल भी शव से दस फीट दूर पड़ा था। गोरा चेहरा और सामान्य कद के युवक के शव को देखकर लग रहा था कि बाहर से उसकी हत्या करके हत्यारे रात में शव फेंककर चले गए होंगे। युवक के शर्ट के कॉलर पर सुलेम सराय आजमगढ़ लिखा हुआ था।
इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक आजमगढ़ जिले का निवासी हो सकता है। साजिश के तहत उसकी हत्या की गई होगी। एसओ रमेश चौबे, विनोद दुबे समेत जुटे पुलिस अधिकारियों ने भी हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही। ऊंज एसओ विनोद दूबे ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक जिले का नहीं लग रहा है।