फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sharing in dispute brother burned

बंटवारे के विवाद में भाई को जलाया

Sun, 12 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 12 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sharing in dispute brother burned
 झुलसे भाई के बहू की तहरीर पर पुलिस ने दो भाई समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक भाई को हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



बैरीपरवां निवासी मुमताज, भोला और शम्सुद्दीन (60) के  बीच पुश्तैनी जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह तीनों भाई एक बार फिर बंटवारे के  लिए बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान विवाद बढ़ता ही रहा। आरोप है कि शमसुद्दीन के भाइयों ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर शम्सुद्दीन के ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी।

मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर एसओ सुरेंद्र पांडेय मयफोर्स पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से उसे महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चिंताजनक हालत में उसे रेफर कर दिया गया। स्वरूपरानी अस्पताल इलाहाबाद में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।  
थानाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि बहू सोनी पत्नी फारूक  की तहरीर पर पुलिस ने भाई मुमताज, भोला, भतीजा वसीम समेत सात लोगों के खिलाफ आग लगाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


आरोपियों में भोला को हिरासत में लिया गया है। शेष सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उधर, शम्सुद्दीन के भाइयों का कहना है कि उसने खुद ही केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed