{"_id":"e2350d0a6f70ecc3bff08aefadddd29f","slug":"kidnapped-businessman-son-free-five-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत व्यापारी पुत्र मुक्त,महिला समेत पांच बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत व्यापारी पुत्र मुक्त,महिला समेत पांच बंदी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sun, 01 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण में इस्तेमाल की गई क्वालिस गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस ने शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का पर्दाफाश किया।
वाराणसी के मिर्जामुराद थाने के अमनी निवासी विजय शंकर सिंह का भदोही में बैटरी मरम्मत का कारखाना है। विजय शंकर के पुत्र कृष्ण मोहन सिंह (23) का 27 जनवरी की शाम भदोही से अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपये फिरौती न देने पर हत्या कर देने की धमकी दी थी। विजय शंकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। प्रभारी पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव ने सीओ भदोही अयोध्या प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एसओ भदोही और क्राइम ब्रांच की टीम को इस मामले का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी दी। टीम ने भदोही में एक मकान में रखे गए कृष्ण मोहन को मुक्त कराया। इस मामले में काशीपुर निवासी जावेद, चौरी थाना के मानिकपुर निवासी हैदर और संजय, भदोही कोतवाली के रजपुरा निवासी सरोज सोनी तथा उमेश सोनी शामिल हैं। पुलिस ने अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई क्वालिस, यूपी 84ए1275, अपहृत युवक की बाइक और उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी जावेद के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी मिला है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद ने बताया कि अपहरण मामले में महिला समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुुुुख्य अभियुक्त की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि पूर्व में किसी मामलों में इनकी सलिप्तता तो नहीं है। अपहरण का पर्दाफाश करने वाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।