फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Including half a million in cash, jewelery theft

नकदी समेत डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी

Tue, 19 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Including half a million in cash, jewelery theft
चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान देखते गृहस्वामी - फोटो : bhadohi
कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित वीआईपी कॉलोनी में चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी। प्रोफेसर कालोनी में चोरों ने ट्रैक्टर एजेंसी के मैनेजर के घर का ताला तोड़कर आभूषण और सामान समेत डेढ़ लाख का सामान चुरा लिया। गृहस्वामी दो-तीन दिनों से वाराणसी में अपने बेटे के यहां गए थे। घर पर कोई नहीं था। सोमवार को जब लौटे तो दरवाजा का ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


पटेल नगर स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में मैनेजर हरि नारायण दूबे का प्रोफेसर कालोनी में मकान है। गत शुक्रवार को वह परिवार के साथ वाराणसी अपने बेटे से मिलने के लिए गए थे।
विज्ञापन

इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी, गहने और भारी मात्रा में सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को जब गृहस्वामी घर लौटे तो ताला टूटा देख आवाक रह गए। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी गायब मिली। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने 20 हजार नकद, सोने की चैन, सोने का कर्णफूल, पायजेब, चांदी के पायल, चांदी का बर्तन, पूजा सेट समेत डेढ़ लाख के आभूषण पर हाथ साफ किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीओ एसएस पांडेय ने कहा किअज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed