{"_id":"ddc227f716551485c19e09aeecd77ddd","slug":"history-sheeter-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वाराणसी के हिस्ट्रीशीटर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में वाराणसी के हिस्ट्रीशीटर की मौत
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना के बाद साथ के लोगों ने उन्हें सीएचसी औराई में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी जिले में लंका थाना क्षेत्र के नासिरपुर सुसवाहीं निवासी अजय सिंह अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर औराई क्षेत्र में कहीं जमीन देखने के लिए आया था।
रात लगभग दस बजे करीब वह बनारस के लिए लौट रहा था। एक बाइक अजय खुद चला रहा था, उस पर पीछे उसके क्षेत्र का निवासी सिकंदर सिंह बैठा था।
जबकि दूसरे बाइक पर बृजेश दीक्षित और रॉका नाम के युवक बैठे थे। कटका पड़ाव के पास जीटी रोड किनारे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे अजय के सीने में गंभीर चोट आई, बाइक सवार साथी उसे लेकर सीएचसी आए, लेकिन अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर रात में ही गांव से परिजन, रिश्तेदार औराई पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। एसओ विवेक उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अधिक रक्तस्राव होने की बात सामने आई है। इस संबंध में एसपी अनिल कुमार राय ने बताया कि मृतक अजय सिंह त्यागी के खिलाफ वाराणसी जनपद के विभिन्न थानों में हत्या समेत गंभीर मामलो में कई मुकदमे दर्ज हैं।