फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM met Congressmen delegation

डीएम से मिला कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 25 Jun 2016 01:34 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 25 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री डॉ. देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में किसानों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में ज्ञानपुर पंप कैनाल सीखड़ राजवाहा के महाराजगंज और कुरौली के बीच आए दिन टूटने से होने वाली किसानों की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए राजवाहा के शीघ्र मरम्मत की मांग की। साथ ही महराजगंज बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था कराने और मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी के लिए कार्यस्थल पर बोर्ड लगाने की मांग की गई। हालांकि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि मनरेगा के कार्यों की जानकारी इंटरनेट से भी ली जा सकती है। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने जोर देकर कहा कि जो लोग नेट से नहीं जुड़े हैं, उनके लिए बोर्ड लगाया जाना जरूरी है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन, दीपक पांडेय, बच्चन सरोज, लालता एवं घनश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed