{"_id":"5af1e73b4f1c1b86098b9055","slug":"91525802811-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के लिए सेफजोन बनी कालीन नगरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी के लिए सेफजोन बनी कालीन नगरी
Updated Tue, 08 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कभी गांजा तस्करी का नेटवर्क पूर्वांचल तक फैलाने वाली कालीन नगरी मादक पदार्थ तस्करी का सेफजोन बन चुकी है। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली में शराब की बड़ी खेप पकड़ाने के मामले में भदोही के राजन सिंह का नाम सामने आने के बाद जिले की पुलिस चौकन्नी हो गई है। पुलिस राजन को तस्करी का सरगना मान रही है। सफेदपोशों से लेकर पुलिस तक के अफसरों से राजन के बेहतर संबंध बताए जा रहे हैं। ऐसे में राजन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। रविवार को दोपहर में मुगलसराय पुलिस ने छापेमारी में कई पेटी मध्य प्रदेश निर्मित शराब बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को भी पकड़ा। पूछताछ में भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी राजन सिंह का नाम आया। जो बिहार, मध्य प्रदेश से अवैध शराब की खेप औराई के रास्ते भिजवाता था। पकड़े गए तस्करों ने राजन को ही इसका सरगना बताया। हालांकि वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजन के सिर पर पुलिस महकमे से लेकर सत्ता पक्ष के सफेदपोशों तक का आशीर्वाद है। उसका एक रिश्तेदार भी पुलिस विभाग में है, जिससे वह पुलिस के लोगों लगे वाहन से तस्करी को अंजाम देता है। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के लिए गठित टीम जल्द ही जिले में दस्तक दे सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि चंदौली पुलिस की ओर से अभी तक संपर्क नहीं किया गया है। पुलिस अगर सहयोग लेगी तो पूरा दिया जाएगा। वांछित है तो उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन