फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आकन साइकिल सवार बालक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आकन साइकिल सवार बालक की मौत

Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकन साइकिल सवार बालक की मौत

विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर-कसियापुर मार्ग पर रविवार को ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बालक की मौत हो गई। चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने चालक की पहचान कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

बदलीपुर गांव निवासी देवदत्त उर्फ गोकुल (11) पुत्र ईश्वर प्रसाद रविवार को दोपहर में साइकिल से कहीं जा रहा था। उसके पीछे साइकिल से उसके बड़े पिता कृष्णनंद भी जा रहे थे। दोपहर 12 बजे बदलीपुर की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने कस्तुरीपुर चौराहे के पास उसे टक्कर मार दी। जिससे वह टैक्टर के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ जा रहे उसके बड़े पापा चीखकर उसे उठाने लगे, इस बीच चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन समेत सुरियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। कृष्णानंद ने आरोपी चालक की पहचान कर पुलिस को जानकारी दे दी है। एसओ सुनील दत्त दुबे ने बताया की हादसे के वक्त मौजूद मृतक बालक के बड़े पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed