फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दलित महिला से दुराचार मामले में दो गिरफ्तार

दलित महिला से दुराचार मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
दलित महिला से दुराचार मामले में दो गिरफ्तार
चौरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व दलित महिला से दुराचार के आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों भागने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। गत मंगलवार को एक अधेड़ दलित महिला के साथ दूसरे गांव के तीन युवकों पर दुराचार का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि महिला के साथ दिन में उस समय घटना घटी जब वो अपने बेटी के ससुराल पैदल ही जा रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परसीपुर स्टेशन से डोमनपुर निवासी सुदामा सिंह और राजेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ रामकरन ने कहा कि दोनों गिरफ्तारी के भय से भागने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed