फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रांतीय स्तर पर फैला है पशु तस्करों का नेटवर्क

प्रांतीय स्तर पर फैला है पशु तस्करों का नेटवर्क

Wed, 19 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रांतीय स्तर पर फैला है पशु तस्करों का नेटवर्क
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी हाईवे पर पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस डाल-डाल तो पशु तस्कर पात-पात की तर्ज पर हर रोज बड़ी संख्या में मवेशी भरे वाहन पास कराए जा रहे हैं। तस्करी में एक बर्खास्त सिपाही का नाम आने से पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली तो कुछ दिनों के लिए तस्करी पर लगाम लगी थी, लेकिन ढाक के तीन पात वाली कहावत फिर चरितार्थ हुई। हाईवे पर शाम ढलते ही मवेशियों से भरे वाहन निकलने शुरू हो जाते हैं। कोड वर्ड के सहारे उन्हें आगे बढ़ाया जाता है। तस्करी में संलिप्त मास्टरों के मायाजाल के आगे सबकुछ फेल हो जा रहा है। गो तस्करी के मामले में कुछ माह पूर्व कानपुर के चकेरी थाने से गिरफ्तार बर्खास्त सिपाही सुशील कुमार पुत्र राम आसरे निवासी सोरांव इलाहाबाद का नाम आने से पुलिस महकमे में गहमागहमी बढ़ गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सिपाही के अलावा पशु तस्कर चांद मोहम्मद पुत्र हिदायत दौलतपुर सैनी कौशांबी पूरा नेटवर्क तैयार करता है। जिस पर चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर समेत कई प्रांतों में केस दर्ज है। दोनों के गठजोड़ से राजस्थान, हरियाणा से पशुओं की तस्करी कर बंगाल तक पहुंचाने का काम होता है। सूत्रों ने बताया कि यूपी 70 नंबर की छह वाहनों के माध्यम से गायों की तस्करी होती है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पशु तस्करी रोकने के लिए टीमें गठित हैं। हाइवे के सभी थानों से निगरानी रखी जाती है। अक्सर मवेशी भरे ट्रकों को बरामद किया जाता है। उन्होंने गो तस्करी की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed