{"_id":"59e7a8a74f1c1bca678b66c4","slug":"71508354215-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की भतीजी से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान की भतीजी से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान की भतीजी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को 164 का बयान कराने के बाद अल्पावास गृह में भेजा गया है। पुलिस उसके मेडिकल की तैयारी कर रही है। घटना को लेकर इलाके में खलबली मच गई है। कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि एक माह पूर्व उसकी भतीजी अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। मोबाइल को सर्विलांस पर ट्रैस किया तो किशोरी का लोकेशन दिल्ली में मिला। पुलिस ने दिल्ली जाकर किशोरी के साथ जितेंद्र कुमार तिवारी निवासी कर्वी चित्रकूट को गिरफ्तार किया। कोर्ट में किशोरी का 164 का बयान होने के बाद जितेंद्र कुमार और शैलेंद्र पांडेय निवासी कोतवाली इलाहाबाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 और 376 में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। किशोरी को पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए अल्पावास गृह भेज दिया। विवेचना अधिकारी विनोद तिवारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। किशोरी का 164 का बयान हो गया है। इस घटना को लेकर इलके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। वहीं दूसरी ओर प्रकरण में गिरफ्तार शैलेंद्र पांडेय के परिवार वालों ने पूर्व प्रधान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र भेजकर कहा कि उक्त किशोरी से शैलेंद्र पांडेय का कोई मतलब नहीं है। वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में मिली, लेकिन उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन