फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फंदे पर लटका विवाहिता का शव मिला

फंदे पर लटका विवाहिता का शव मिला

Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका विवाहिता का शव मिला
जंगीगंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव-डुहिया गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोइरौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे कारण का पता नहीं चल पाया है। मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सुमन के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

इनारगांव डुहिया गांव निवासी अनिल की शादी नौ वर्ष पहले मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना के श्रीपट्टी-मवैया निवासी दयाराम यादव की पुत्री सुमन यादव के साथ हुई थी। रात लगभग 10 बजे तक बच्चों व अन्य परिजनों को खाना खिलाने के बाद सुमन अपने कमरे में चली गई। सुबह देर तक न उठने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। आवाज लगाने पर भी दरवाजा न खुला तो किसी तरह दरवाजा खोला गया तो विवाहिता फंदे पर लटकी दिखी। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पति अनिल मुंबई में रहता था, लेकिन पिछले दस माह से गांव में ही है। जानकारी पर मायके वाले भी रोते-बिलखते पहुंचे। इस मामले में मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ ज्ञानपुर यादवेंद्र कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाहिता की मौत के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed