फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पंखे से लटका मिला युवक का शव

पंखे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 24 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला युवक का शव
कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर स्थित कांशीराम शहरी आवास में शुक्रवार को दोपहर में एक अधेड़ का शव पंखे से लटकता मिला। खबर लगते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। इस बीच परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोपीगंज थानाक्षेत्र के कौलापुर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव (44) कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर सात के कमरा नंबर 76 में सपरिवार रहता था। शुक्रवार की दोपहर उसकी पत्नी साधना श्रीवास्तव आवास पर पहुंची और दरवाजा खोला तो पंखे से लटका अपने पति का शव देखा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। साधना ने कहा कि वह दवा लेने के लिए इलाहाबाद गई थी। लौटी तो कमरा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर पति का शव लटका मिला। मृतक की दो बेटियां संजू (7) और श्रद्धा (5) वर्ष हैं। बताया जाता है कि प्रदीप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed