{"_id":"5a848d6a4f1c1b93268ba2a9","slug":"61518636394-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर दिनभर लगता रहा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजमार्ग पर दिनभर लगता रहा जाम
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। लालानगर टोल प्लाजा पर देर तक वसूली और गोपीगंज बड़ा चौराहा पर बैरिकेडिंग के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। इससे लोग खीझ उठे। पुलिस ने व्यावसायिक नगरी गोपीगंज की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का हवाला देते हुए राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दिया है। इससे ज्ञानपुर रोड से सीधे भदोही की ओर या गोपीगंज मुख्य बाजार की ओर निकलने वाले वाहनों को वाराणसी या इलाहाबाद की ओर घूमना पड़ता है। एकबारगी दबाव बढ़ने से कई बार नगर और बड़े चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बैरिकेडिंग जरूरी है, अन्यथा दुर्घटनाएं हो सकती हैं। दूसरी तरफ इसका असर यातायात के जाम के रूप में सामने आ रहा है। लालानगर टोल टैक्स प्लाजा से वाहनों को देर तक रोकने के बाद इकट्ठे छोड़ा जाता है। इससे मिर्जापुर तिराहे से लेकर मुख्य चौराहे पर गोपीगंज नगर में जाम लग जाता है। बुधवार को भी यही हालत रही। सुबह आठ बजे से ही हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जो रुक-रुक कर पूरे दिन बनी रही। शाम को पांच बजे के बाद हालात और विषम हो गए। जाम में फंसकर वाहन सवार बेहाल होते रहे। इसके अलावा लबे रोड ऑटो खड़ाकर सवारी लादने और अस्थायी दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण भी नगर में जाम की समस्या विकट हो जा रही है। नगर के व्यापारियों ने मुख्य चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाने की मांग कई बार उठाई, लेकिन बात नहीं बनी। यह गोपीगंज नगर का प्रमुख राजमार्ग चौराहा है। इस मार्ग से जनपद के आला अधिकारियों का आवागमन तो होता ही है, साथ ही हर रोज वीआईपी भी गुजरते हैं। लेकिन, किसी का ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं जाता। गौरतलब है कि इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा और पूरा राजमार्ग जाम में फंसा रहता है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि टोल प्लाजा पर वाहनों को रोके जाने के कारण कभी-कभी जाम लग जाता है। अतिक्रमण के खिलाफ बीच-बीच में कार्रवाई की जाती है। वैसे जाम की कहीं समस्या नहीं है।
विज्ञापन