{"_id":"5c61b945bdec225eb27aaa12","slug":"51549908293-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कर्मी से 20 हजार की छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट कर्मी से 20 हजार की छिनैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत रजपुरा चौराहे के समीप बीती रात बदमाशों ने एक कालीन कंपनी का माल उठाने आए ट्रांसपोर्ट एजेंसी कर्मी से 20 हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिए। कर्मचारी घोसिया निवासी बताया गया है। उसने इस आशय की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। हलांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
मिर्जापुर जनपद के मटियारी ग्राम निवासी प्रदीप दूबे औराई थानाक्षेत्र के घोसिया स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है। उसने पुलिस को अपनी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम वह रजपुरा चौराहे के पास एक कालीन कंपनी से माल लोड करने आया था। रात लगभग 11.30 बजे वापसी के दौरान चौराहे पर चाय पीने के लिए रुक गया। इस बीच पांच की संख्या में युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके पास से 20 हजार रुपये नगद छीन और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि रात ही डायल-100 पुलिस को फोन किया था। उधर रजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी ने कहा कि मामले की सूचना 17 घंटे बाद दी गई। फिर भी त्वरित छानबीन कराई गई लेकिन अब तक मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।