फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मचा कोहराम

Wed, 07 Nov 2018 08:36 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मचा कोहराम
चौरी। भदोही- बाबतपुर मार्ग के मोरवा पुल पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में भकोड़ा निवासी संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से पुलिस ने उसे एमबीएस अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। किस वाहन ने टक्कर मारी यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

भकोड़ा निवासी संतोष कुमार (38) पुत्र झगड़ू रोज की तरह सुबह टहलने निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही संतोष मध्य पुल से भदोही की तरफ उतरने लगा किसी वाहन से टकरा गया। टक्कर लगने से संतोष गम्भीर रूप से घायल हो गया और पुल के नीचे झाडी में गिर गया। ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर एंबुलेंस पहुंची। उसे एमबीएस अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed