फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भाजपा विधायक से गालीगलौज, 10 पर केस

भाजपा विधायक से गालीगलौज, 10 पर केस

Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक से गालीगलौज, 10 पर केस
औराई। त्रिलोकपुर गांव के भीटे पर औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर की ओर से जेसीबी लगाकर मिट्टी की खुदाई कराई जा रही थी। बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए खुदाई का काम रोकवा दिया। इस पर विधायक ने गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए औराई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने विधायक की तहरीर के आधार पर गांव के 10 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। औराई विधायक ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह त्रिलोकपुर निवासी राजाराम की जमीन से मिट्टी निकलवाकर अपनी चहारदीवारी की नीव में डलवा रहे थे। उसी दौरान 10 से अधिक संख्या में गांव के लोग वहां लाठी, डंडा, बल्लम लेकर पहुंचे। खुदाई का काम रोकने के साथ ही उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने गांव के झिंगुरी यादव, सीताराम, अमृतलाल, भोला यादव, पप्पू, टिमल, गोरे, चेतन, विनोद और कपूर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ औराई ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर कुछ लोगों ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed