फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Named accused arrested in the death case of a 45-day-old newborn

Sant Kabir Nagar News: 45 दिन के नवजात की मौत मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Named accused arrested in the death case of a 45-day-old newborn
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव में 45 दिन के नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी रामअवध उर्फ अवधराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को उसे डिघवा डिगेश्वरनाथ से मठियापार जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव निवासी माधुरी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी थी कि चार अक्तूबर को पड़ोसी अवधराम और उसकी बेटियों मोनी व चंदनी ने उनको गालियां देकर मारपीट की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके अगले दिन पांच अक्तूबर की रात करीब 12:00 बजे अवधराम, उसकी दोनों बेटियां मोनी व चंदनी और दामाद बबलू उनकी झोपड़ी में घुस आए। आरोपियों ने उनके 45 दिन के बेटे के मुंह पर कपड़ा डालकर गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान आहट पाकर वह जाग गई, और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसने डायल 112 पर फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नवजात को सेमरियावां अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद माधुरी की तहरीर पर दुधारा थाने में आरोपी अवधराम, उसकी बेटियों मोनी व चंदनी तथा दामाद बबलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed