फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रोटहां विस्फोट कांड

रोटहां विस्फोट कांड

Thu, 28 Feb 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
रोटहां विस्फोट कांड

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विस्फोटक का कारोबार के जरिए 12 लोगों की मौत की वजह बना कलियर मंसूरी बेटे आबिद के साथ मिलकर पटाखे बनाने का काम करता था। सामान्य पटाखे बनाने के लिए सामान की खरीद गौरीगंज से और सामान्य से अधिक साउंड वाले पटाखों के लिए सामान की खरीद सुल्तानपुर के पारसनाथ अग्रहरि से की जाती थी।
बुधवार को न्यायालय में पेशी पर जाते समय अमर उजाला के कुरेदने पर उसने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षों में तीन बार उसने सुल्तानपुर के शाहगंज निवासी पारसनाथ से पटाखा बनाने के सामान की खरीदारी की थी। बातचीत में पता चला कि सुल्तानपुर से बिना लाइसेंस के थोक में माल की सप्लाई करने वाले पारस के यहां से भदोही में अन्य स्थानों पर भी विस्फोटक और पटाखा बनाने के अन्य सामान मंगाए जाते हैं। उसने बताया कि वह छोटे बेटे आबिद के साथ मिलकर पटाखे का कारोबार करता था। इस काम में इरफान का भी सहयोग मिलता था, हालांकि वह मुख्य रूप से कालीन कारखाने का काम देखता था।
विज्ञापन


‘किसी ने धोखे से रख दिया था सामान’
कोर्ट जाते समय मुख्य आरोपी कलियर मंसूरी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व कुछ अनजान लोग झोले में कोई सामान लेकर आए और दुकान पर रखकर कहा कि लौटते समय लेता जाऊंगा। लेकिन, नहीं आए। हो सकता है, उसी में कुछ विस्फोटक सामान रहा हो। हालांकि कलियर की इस बात में कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस ने दिखाई औपचारिक गिरफ्तारी
ज्ञानपुर। घटना के बाद से ही गिरफ्तार किए जा चुके मुख्य आरोपी कलियर को पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाने की औपचारिकता मंगलवार को पूरी की और बुधवार को उसे जेल भेजा गया। अदालत की प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद कलियर और पारसनाथ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed