{"_id":"5c4b5716bdec2259b05bb30b","slug":"31548441366-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप से खिन्न युवक ने फूंका घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। चोरी का आरोप लगाने से खिन्न मनबढ़ युवक ने आरोपित महिला के घर आग लगा दिया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने घर में फंसी उसकी बेटी को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के पूरे दिवान गांव निवासी राम लखन बिंद की पत्नी प्रिया देवी घर से कुछ दूर ननवगपुर गांव कालीन बुनाई का काम करती हैं। जखांव निवासी एक युवक भी उसके साथ कालीन बुनाई का काम करता है। गत दिनों विवाहिता ने उसपर चोरी का आरोप लगाया था। विवाहिता के अनुसार इससे खिन्न होकर उसने शुक्रवार को उसके घर में आग लगा दिया। इससे घर में अंदर मौजूद उसकी बेटी राधा चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर बालिका को सकुशल बाहर निकाला। तब तक घर के बाहर का आधा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।