{"_id":"5cc8921fbdec2207066c8c1d","slug":"21556648479-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन के जर्जर तार ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईटेंशन के जर्जर तार ने ली युवक की जान
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव में मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे हाईटेंशन के जर्जर तार ने एक युवक की जान ले ली। करेंट की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई।
घाटमपुर गांव निवासी अरविंद यादव (28) पुत्र श्यामसुंदर यादव लक्षमणिया के एक स्कूल में वाहन चलाकर घर का खर्च चलाता था। मंगलवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह घर के रिहायशी मड़हे को लगाने के लिए आया। उस दौरान घर के पीछे कुछ लोहे का सामान लेने गया। लौटते समय लोहे का सामान लटक रहे 11 हजार हाईटेंशन तार से सट गया। इससे करेंट लगने से घटनास्थल पर अरविंद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भोगांव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर होकर लटक रहे तार को बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन उसे सही नहीं किया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई।