{"_id":"6ab6dac88ec8aa87de0914d7","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-a-mango-orchard-in-saidanagali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-173952-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदनगली में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदनगली में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदी के पास स्थित एक आम के बाग में शुक्रवार युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।
मृतक की पहचान सैदनगली निवासी ओमप्रकाश सैनी के बेट रेशू सैनी (20) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे जब वे खेतों की तरफ काम करने गए, तो नहर के पास आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे युवक का शव लटका देखा।
लोगों ने बताया कि मृतक के माता-पिता गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। रेशू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह सैदनगली में ही रहकर कैंटीन व हलवाई की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के हाथ में ड्रिप कैनुला लगा हुआ मिला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। पुलिस को आशंका है कि बीमारी या डिप्रेशन के चलते युवक ने रात के समय यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।