{"_id":"5c719d2cbdec22739e2a6095","slug":"21550949676-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चौरी के रोटहां में शनिवार को हुए विस्फोट के मामले में गाज गिरनी शुरू हो गई। शाम होते होते एसपी ने थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया। उक्त घटना में जांच के दायरे में कई विभाग आ रहे हैं। माना जा रहा है कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
शनिवार को सुबह 11 बजे के बाद चौरी के रोटहां स्थित एक मकान में विस्फोट होने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई। रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक की मौजूदगी ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों की चिंता बढ़ा दी। प्रथम दृष्टया मामले में दोषी क्षेत्रीय पुलिस के लोग आ रहे थे। जिसको संज्ञान में लेते हुए राजेश एस ने थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी मिलेगा उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर अग्निशमन विभाग भी पुलिस महकमे से कम दोषी नहीं माना जा रहा है। चौरी समेत अन्य क्षेत्रों में खुलेआम बारूद और पटाखा के फैले कारोबार के पीछे खाकी के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं।