{"_id":"5c6b0333bdec2253970c5067","slug":"21550517043-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पक्ष से 10 एक पक्ष के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। शहर के चकइनायत मोहल्ले के लोहराना गली में रविवार को खंभे पर लगे धार्मिक झंडे को हटाने के सवाल पर हुए विवाद और पथराव की घटना में एक पक्ष के 10 व दूसरे पक्ष के 8 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में एक वर्ग के चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस बीच उक्त मोहल्ले में अब शांति व्यवस्था है। हालांकि वहां अभी भी पुलिस बल तैनात है। उधर सोमवार को एक वर्ग की डेढ़ दर्जन महिलाएं कोतवाली पहुंच गई। उन्होंने सत्ता पक्ष के एक नेता पर डराने धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया। कोतवाली पहुंचीं महिलाओं का कहना था कि उन्हें कोतवाली के बाहर घंटों खड़ा कराया गया, अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस उनकी शिकायत सुनने को तैयार तक नहीं थी। आक्रोशित महिलाओं द्वारा स्टेशन रोड पर चक्का जाम के प्रयास के बाद पुलिस ने उनकी बात सुनी। कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्र से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद लौटीं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज है। एक में आठ तथा दूसरे तरफ से 10 लोगों को नामजद किया गया है। अराजक तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। शाम को पुलिस ने बताया गया कि अब तक एक ही पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।