फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चोरी करते हुए चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

चोरी करते हुए चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी करते हुए चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
सुरियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम खरगपुर गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद एसे पुलिस को सौंप दिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल, रुपये और चाकू बरामद हुआ। खरगपुर गांव निवासी राजू सरोज के यहां चोरी करने की नीयत से घर में घुसे चोर ने चार मोबाइल जेब में भर लिया। इसके बाद घर में रखी अटैची को चाकू से काटकर रुपये निकाल कर जेब में भर लिया। इसी बीच घर में सोई महिला की नींद डिब्बा गिरने के कारण खुल गई। उसने शोर मचाया तो घर वाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चोर को पकड़ लिया। बताया जाता है कि घर के बाहर उसका एक साथी था, जो भाग निकला। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मोबाइल और रुपये के साथ एक चाकू बरामद हुआ। लोगों ने यूपी-100 पुलिस को फोन कर बुलाया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया। गिरफ्तार युवक सुरियावां थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी अर्जुन सरोज बताया जाता है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed