{"_id":"5bd75a84bdec22693033024a","slug":"201540840068-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में खूनी संघर्ष में 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष में 1
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में सोमवार सुबह आठ बजे जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और सरिया से हमला किया गया। इससे दोनों पक्षों से करीब 18 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर पहुंची कोईरौना थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने पांच लोगों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। कटरा बाजार निवासी राम अछैबर यादव और गिरजाशंकर यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी मामले को लेकर पहले वाद-विवाद हुआ फिर लाठियां चलने लगीं। इस दौरान लोगों ने सरिया उठाकर भी मारपीट की। मारपीट में एक पक्ष से राम अछैबर यादव, राजेश, नन्हे लाल, महेंद्र, मुकुंद लाल, राहुल, विश्वनाथ यादव, अमृतलाल, दिलीप, सविता देवी, राजेश कुमार जबकि दूसरे पक्ष से गिरजा शंकर यादव, सुनील कुमार यादव, सुदामा यादव, त्रिलोकी, सुरेश यादव, गोरेलाल यादव समेत कुछ अन्य लोग घायल हो। कोइरौना थाने की पुलिस के अनुसार राम अछैबर, दिलीप कुमार, नंदलाल, सविता देवी राजेश कुमार और गिरजा शंकर यादव को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन