फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सेंध लगाकर 70 हजार नगद व गहने चोरी

सेंध लगाकर 70 हजार नगद व गहने चोरी

Sun, 28 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सेंध लगाकर 70 हजार नगद व गहने चोरी
सुरियावां। महजूदा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर 70 हजार नकदी समेत चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर वालों ने दीवार में लगी सेंध और अस्त-व्यस्त सामान देखा तो चोरी की जानकारी हुई। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मौका-मुआयना करने के बाद लौट आई। सुरियावां-पाली मार्ग पर महजूदा में भोथू चौहान का घर है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात भोथू का पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। इसी बीच किसी समय चोर पहुंचे और पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक तीन करधन, 15 दाने लच्छा, एक हसुली, पेटी समेत तीन किलो चांदी और सोने के दो लॉकेट, तीन अंगूठियां, सोने की दो चेन पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा गाड़ी खरीदने के लिए घर में रखे 70 हजार रुपये भी चुरा ले गए। सुबह भोथू की पत्नी कलावती ने दीवार में सेंध और घर के सामान अस्त-व्यस्त देखा तो चौंक गई। कमरों में जाकर देखा तो जेवर वाली पेटी नदारद थी। चोरी की घटना के बाद पूरा परिवार बेसुध हो गया। शुक्रवार ने भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी सुरियावां थाने की पुलिस को दी। उनके मुताबिक नकदी और गहने समेत तकरीबन चार लाख की चोरी हुई है। जानकारी मिलने के बाद पाली चौकी इंचार्ज नागेश्वर शुक्ला ने घटनास्थल का निरक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed