फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मारपीट प्रकरण: शीर्ष नेत़ृत्व को भेजी रिपोर्ट - फालोअप

मारपीट प्रकरण: शीर्ष नेत़ृत्व को भेजी रिपोर्ट - फालोअप

Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मारपीट प्रकरण: शीर्ष नेत़ृत्व को भेजी रिपोर्ट - फालोअप
भाजपा के दो पदाधिकारियों के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीर मानते हुए जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है। माना जा रहा है इसको लेकर पार्टी नेतृत्व कुछ कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

चकवां मंदिर पर रविवार को नवनिर्मित हाल के लोकार्पण समारोह के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। उस दौरान जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों और पार्टी नेताओं ने किसी तरह बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। इसको लेकर सोमवार को पार्टी की छिछालेदर होने लगी। चट्टी-चौराहों से लेकर चाय की दूकानों तक इस घटना को लेकर चर्चा होती रही। अनुशासित पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी ने गंभीर रूप अपनाया है। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि सामुदायिक हाल के लोकार्पण में मारपीट की घटना ठीक नहीं है। शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। माना जा रहा है कि तीन दिन पूर्व ज्ञानपुर कोतवाली में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं लोकसभा पालक नागेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके समर्थक काफी गुस्से में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed