{"_id":"5a3572be4f1c1b3c3d8be161","slug":"201513452222-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह माह से लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आईजी रेंज प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार की रात पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें छह माह से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, पशु तस्करी में संलिप्त वाहनों के परमिट निरस्त करने को कहा गया। शनिवार को एसपी सचिंद्र पटेल ने भी समीक्षा बैठक कर थानाध्यक्षों की नकेल कसी। आईजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि ठंड के समय में अपराधियों की सक्रियता बढ़ जाती है। पुलिस रात्रि गश्त को बढ़ाकर इसको रोके । संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन पर निगरानी रखी जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशु तस्करी में संलिप्त वाहनों का परमिट निरस्त कर अभियुक्त पर गुंडा एवं गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही करें। जिन अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई हो उनकी संपत्ति कुर्क की जाए। पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं का खुलासा करें। पुरस्कर घोषित एवं वांछित संग न्यायालय से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। न्यायालय में वर्ष 2000 के पूर्व के विचाराधीन अभियुक्त लोगों के गवाहों को चिन्हित कर उन्हें न्यायालय मे शीघ्र उपस्थित कराते हुए विचारण पूर्ण कराया जाए। सडक दुर्घटना में घायल/मृत होने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए फार्म 54 भरवाएं। छह माह से अधिक के लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। जन सुनवाई, आईजीआरएस पीली पर्ची पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए। वहीं दूसरी ओर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक कर थानाध्यक्षों को कड़ा निर्देश दिया। कहा कि आईजी रेंज की ओर से जो दिशा-निर्देश जारी किया गया है उस पर तत्काल कार्रवाई करें अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार समेत सभी सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन