{"_id":"5c34e437bdec2238833107a7","slug":"191546970167-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाने में तीन ठगी के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पासपोर्ट बनवाने में तीन ठगी के शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। खाड़ी देशों में जाने की चाहत में अक्सर लोग ठगों का शिकार बन जाते हैं। ऐसा ही मामला नगर के पुरानी बाजार में प्रकाश में आया है। यहां के तीन युवकों को पासपोर्ट बनवाने के नाम पर पट्टीबेजांव के एक युवक ने साढ़े तीन लाख रूपये ले लिया। कुछ दिन बाद पासपोर्ट न बनने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। न्यायाय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुरानी बाजार निवासी सुहेल पुत्र अब्दुल खालिक, अजहरूद्दीन और शमीम अंसारी ने आरोप लगाया कि आठ माह पूर्व खाड़ी देश जाने के लिए वे पट्टी बेजांव निवासी सुभाष चंद्र चौहान से मिले। उसने एक-एक पासपोर्ट के लिए एक लाख 20 हजार देने की बात कही। सभी ने मिलकर तीन लाख 60 हजार दिया। करीब दो महीने गुजरने के बाद भी पासपोर्ट नहीं मिला तो घर वाले परेशान हो गए। सुभाष चंद्र से मिलने पर आज कल कर टालने लगा। थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब्दुल खालिक ने न्यायालय में परिवाद दाखिल कर साक्ष्य प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर सुरियावां पुलिस ने सुभाष चंद्र चौहान पर जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को थाने के सब इंसपेक्टर रमेश सिंह ने पट्टी बेजांव से सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया।