फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छतमी के प्रधान, सेक्रेटरी समेत पांच पर मुकदमा

छतमी के प्रधान, सेक्रेटरी समेत पांच पर मुकदमा

Thu, 19 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
छतमी के प्रधान, सेक्रेटरी समेत पांच पर मुकदमा
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकारी धन में हेराफेरी के आरोप में डीघ विकास खंड के छतमी ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, रोजगार सेवक समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में बुधवार को गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई है। आवास विहीन लोगों को पक्का घर मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है। जिले के कई गांवों में आवास आवंटन में व्यापक स्तर पर धांधली पकड़ी जा चुकी है। दो माह पूर्व छतमी गांव गांव निवासी सूर्यजीत उर्फ बबलू पुत्र रंगबहादुर ने अपनी भयोहू ममता देवी पत्नी पप्पू के आवास का पैसा गांव की दूसरी महिला के खाते में भेजे जाने की गड़बड़ी के संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने 156 (3) सीआरपीसी के अंतर्गत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रकरण में जालसाजी पाते हुए गोपीगंज थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। बुधवार को पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी हर्षवर्धन, ग्राम प्रधान छतमी विवेक कुमार पांडेय, रोजगार सेवक प्रमोद कुमार, वर्तमान कंप्यूटर ऑपरेटर पप्पू राव, लाभार्थी मुन्नी देवी पत्नी पप्पू के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 419, 420, 467, 478, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया। केस दर्ज होने के गाद गांव की सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इस मामले में संज्ञान में आया कि एक लाभार्थी का बीपीएल सूची 2011 में नाम था। कुछ माह पूर्व वित्तीय वर्ष 2016-17 में पीएम आवास आवंटन के लिए हो रहे पंजीकरण में दूसरे व्यक्ति के खाते की फीडिंग कर दी गई थी। यही नहीं पात्रता की जांच कर उसके खाते में प्रथम क़िस्त के रूप में 40 हजार रुपये की धनराशि भी भेज दी गई थी और 10 हजार रुपये खाते से निकाल भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed