{"_id":"5c5c284abdec2232285b0a07","slug":"181549543498-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस (विद्युत) का छापा चोरी में 12 धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस (विद्युत) का छापा चोरी में 12 धराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ो
भदोही। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने नगर क्षेत्र में विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोगों को विद्युत चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए विजिलेंस अधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कार्रवाई से विद्युत उपभोक्ताओं में खलबली मची रही।
विद्युत विभाग लगातार बढ़ रहे बकाया को लेकर परेशान है। उसकी परेशानी यह भी है कि बिजली काटे जाने के बाद कुछ लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते हैं। आज ऐसे ही लोगों को निशाना बनाया गया। लखनऊ से आई विभाग की विजिलेंस टीम ने दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक जांच की। इस दौरान नूरखांपुर, कुशियरां, चौरी रोड, ज्ञानपुर रोड, औराई रोड समेत नगर की कई मोहल्लों में जाकर लोगों के मीटरों की जांच की साथ ही तीन दर्जन बकाएदारों की बिजली काटी।
अभियान में साथ रहे टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि 12 ऐसे लोगो को पकड़ा गया है जो बिजली काटे जाने के बाद भी चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे थे। ऐसे लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। बताया कि लगभग 3.50 लाख बकाया वसूली हुई। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को शासन से चलाई जा रही सरचार्ज माफी योजना को 15 फरवरी तक बढ़ाने की जानकारी दी। जांच में विजलेंस टीम के विमल कुमार शुक्ल, राकेश कुमार, अनिल उपाध्याय, अनूप यादव, विनोद यादव, रामबहादुर भारती आदि रहे।